फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी अभिकर्ता का अपहरण कर हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्निंगवाक पर निकले एलआईसी अभिकर्ता के गायब होने के मामले में परिजनों ने अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर उसकी साइकिल खड़ी मिली थी। बेटे का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस न तो मुकदमा दर्ज कर रही है और न ही गायब अभिकर्ता को ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के गौरवारी निवासी सतीदीन प्रजापति एलआईसी अभिकर्ता है। 16 सितंबर को सुबह तडक़े वह साइकिल से मार्निंगवाक पर निकला था। इसके बाद लापता हो गया। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर सडक़ किनारे उसकी साइकिल खड़ी मिली। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर अंतू पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के बेटे का आरोप है कि पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। उसने सतीदीन के अपहरण कर हत्या करने की आशंका जताई है। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि अभिकर्ता का अपहरण नहीं हुआ है। वह गायब है। गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें