फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में हंगामा, स्वास्थ्यकर्मी कुर्सी छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के महुली में टेंपो व बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चिलबिला चौकी प्रभारी पुलिसकर्मियों के सहयोग से मामूली रूप से घायल टेंपो चालक व दिलशाद के साथ तीनों को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि बाद में कुछ लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वे शवों को मर्चरी में रखे जाने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा करने लगे। इससे इमरजेंसी में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी भाग निकले। मरीज व उनके तीमारदार भी सहम गए। करीब आधे घंटे तक चल रहा हंगामा पुलिस के पहुंचने के बाद शांत हो सका। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारी वापस काम पर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें