फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर। नाराज होकर घर से निकले छात्र का शव बुधवार सुबह रेलवे लाइन पर मिला। यह देख परिजन रोने लगे। बेटे का शव देख पिता बार-बार बेहोश हो जाता।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के सराय राजा निवासी संजय कुमार (18) पुत्र राधेश्याम देल्हूपुर स्थित ग्राम विकास इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र था। बताया जाता है कि मंगलवार को परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर संजय शाम को घर से निकल पड़ा। रात में वह घर नहीं लौटा। इससे परेशान परिजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह परिवार के लोग फिर उसकी तलाश में निकले। इसी बीच पता चला कि धीरगंज रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे लाइन पर किसी का शव पड़ा है। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो संजय का शव पड़ा था। परिजन भी रोते पहुंचे। पिता बीमार हैं। वह बेटे के शव के करीब रोते हुए बेहोश हो जाते। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें