फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजीपुर कुसेमर गांव में खड़ंजा लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव निवासी संगीता गौतम पत्नी रामखेलावन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान की तरफ से खड़ंजा लगवाया जा रहा था। गुरुवार की सुबह कार्य शुरू होने पर गांव के ही शोभनाथ द्विवेदी अपने खेत के बगल से खड़ंजा लगाए जाने से मना करते हुए मजदूरों से गालीगलौज करने लगे। जब मजदूरों ने इसका विरोध किया तो रितुराज पुत्र सोमनाथ, लल्ले ओझा पुत्र रामरूप,कल्लू पुत्र मुन्ने डब्लू पुत्र त्रियुगीनारायण ने पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर छुड़ाने दौड़े ग्रामीणों को भी पीट दिया। इस पर दूसरी तरफ से भी लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें