घटनास्थल से बरामद कारतूस।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगेतर ने भी नदी में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास
पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो घटना से डेढ़ सौ मीटर दूर आशापुर पुल के पास तमंचा मिल गया। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच पुलिस को पता चला कि जामताली पुल के पास एक संदिग्ध युवक बदहाल स्थिति में पड़ा है। उसे रानीगंज अस्पताल भेजवाया गया। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया तो पता चला कि यह कटरा इंद्रकुमार मोहनगंज निवासी रिंकू सिंह उर्फ राकेश सिंह है, जिससे कि करिश्मा की शादी होने वाली थी।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि करिश्मा से उसकी शादी तय हुई थी। जून माह में शादी होनी थी, लेकिन करिश्मा के घर वाले कई बार शादी तोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे। इससे उसे शक हो गया और उसने उसे मौत के घाट उतारने की योजना बना ली। मंगलवार की देर रात उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मंगेतर ने जामताली नदी में कूदकर जान देने का प्रयास भी किया, लेकिन कुछ लोगों के पहुंचने पर उसे बचा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा, कोतवाल पट्टी नंदलाल सिंह, सीओ पट्टी दिलीप सिंह और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य एकत्र किए।