महिला ने घर के अंदर घुसकर आग लगा ली। धुआं उठता देखा तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना देते हुए घर का दरवाजा तोड़ा गया तो महिला गंभीर रूप से झुलस रही थी। लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय सदभवा गांव निवासी पूजा गुप्ता (22) पत्नी अखिलेश कुमार का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सुबह घर के लोग खेत की तरफ चले गए। थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने देखा कि उसके घर से धुआं निकल रहा है। इस पर पड़ोसियों ने शोर मचाकर गांव के लोगों को बुलाया। इस दौरान घर के अंदर पूजा की चीखें बुलंद हुईं तो ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद आग बुझाकर उसके परिजनों को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर उसके घर पुलिस पहुंची।