फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बेचने के आरोप में दो धराए

Mon, 24 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस गश्त के दौरान दो लोगों से 38 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। ने गश्त के दौरान दो लोगों के पास से 38 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लालगंज के नेकनामपुर निवासी जसन सरोज पुत्र रामगरीब व छोटेलाल पुत्र रामहर्ष बीती 22 अप्रैल को शाम सात बजे के करीब अनेहरा गांव की पानी की टंकी के समीप संदिग्ध हालत में खड़े थे। इस दौरान कोतवाली के दरोगा सुरेश कुमार मिश्र हमराहियों के साथ गश्त पर जा रहे थे। पुलिस को देखकर दोनाें छिपने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने उसे दबोच कर तलाशी ली तो जसन के पास से बीस लीटर व छोटलाल के पास से 18 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हो गई। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि  वे शराब को बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में अवैध शराब अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें