पुलिस गश्त के दौरान दो लोगों से 38 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। ने गश्त के दौरान दो लोगों के पास से 38 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लालगंज के नेकनामपुर निवासी जसन सरोज पुत्र रामगरीब व छोटेलाल पुत्र रामहर्ष बीती 22 अप्रैल को शाम सात बजे के करीब अनेहरा गांव की पानी की टंकी के समीप संदिग्ध हालत में खड़े थे। इस दौरान कोतवाली के दरोगा सुरेश कुमार मिश्र हमराहियों के साथ गश्त पर जा रहे थे। पुलिस को देखकर दोनाें छिपने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने उसे दबोच कर तलाशी ली तो जसन के पास से बीस लीटर व छोटलाल के पास से 18 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हो गई। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे शराब को बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में अवैध शराब अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।