फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने के विरोध पर मां-बेटी को पीटा, घायल

Thu, 28 Dec 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
tree - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किशुनगंज। आम के हरे पेड़ को काटने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे मां-बेटी जख्मी हो गईं। कंधई थाना क्षेत्र के बुतौली गांव निवासी शायरा बानो (60) पत्नी लाल मोहम्मद की देहरी के पास लगे आम के हरे पेड़ को पड़ोसी काट रहे थे। शायरा बानो विरोध करने लगे। आरोप है कि इस बीच पड़ोसी मोसिम, तहजीब समेत चार लोगों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला बोल दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गई। बचाव के लिए उसकी बेटी सुजाहा (19) पहुंची तो उसे भी पीटकर जख्मी कर दिया गया। परिजनों ने मां-बेटी को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें