फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने पहले युवती के साथ किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर पिलाया जहर

सार

लीलापुर इलाके में चचेरे भाई ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।लीलापुर इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का आरोप है कि 16 साल के उम्र में उसके परिवार के सदस्यों ने शादी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीलापुर इलाके में चचेरे भाई ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसे जहर पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लीलापुर इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय युवती का आरोप है कि 16 साल के उम्र में उसके परिवार के सदस्यों ने शादी कर दी। उसकी चार साल की बेटी है। ससुरालीजनों ने उसे रखने से इन्कार कर दिया। इस पर वह मायके में आकर रहने लगी। शुक्रवार को किसी काम से वह बैंक जा रही थी।
विज्ञापन

बैंक के पास चचेरा भाई मिल गया। वह बाइक से उसे जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसे जहर पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
मामले की जानकारी हुई है। युवती जिस पर आरोप लगा रही है वह किशोर है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। रामसूरत सोनकर, सीओ, लालगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें