फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भंगवा गांव के चचेरे भाइयों आर्यन व अविराज का आईआईटी में हुआ चयन

Fri, 09 Aug 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
आर्यन शुक्ला।
विज्ञापन
सदर तहसील के भंगवा गांव निवासी आर्यन शुक्ला व अविराज शुक्ला का चयन आईआईटी में हुआ है। दोनों चचेरे भाइयों के चयन से परिजनों में खुशी का माहौल है। आर्यन व अविराज के दादा वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिभुवन नाथ शुक्ला ने बताया कि दोनों भाइयों ने खुद से तैयारी की। आर्यन की शुरुआती शिक्षा लखनऊ में हुई। जबकि अविराज ने दिल्ली में 12वीं तक पढ़ाई की। आर्यन का चयन आईआईटी रांची और अविराज का आईआईटी हैदराबाद में हुआ है। आर्यन की मां डॉ. निधि शुक्ला सुखपाल नगर पीएचसी में कार्यरत हैं। जबकि अविराज के पिता राजीव शुक्ला गाजियाबाद में कार्यरत हैं।

आर्यन शुक्ला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें