फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हत्या कर शव घर में दफनाने वाले दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध प्रेम संबंध में प्रेमी की हत्या कर शव को अपने घर के आंगन में दफनाने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पहले ही प्रेमिका संग उसके पति को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंसा में 16 जून को बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले शिवनाथ गुरुग्राम में रहता था। इस दौरान सुवंसा निवासी पुष्पा से उसके प्रेम संबंध हो गए। पुष्पा ने अपने पति विनोद के साथ मिलकर शिवनाथ की गला रेतकर हत्या करने के बाद सहेली के घर के आंगन में शव दफना दिया था। हरियाणा पुलिस जांच के लिए पहुंची तो घटना का खुलासा हो सका। सुवंसा की रहने वाली पुष्पा व उसके पति विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हत्या में शामिल पुष्पा की सहेली पूनम व उसका पति चिंतामणि फरार थे। जिन्हें बृहस्पतिवार भोर में पुलिस ने कतरौली पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि घटना में शामिल दंपती ने ही अपने घर में हत्या के बाद शव को कब्र खोदकर दफन कर दिया था। उन्हें भी जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें