फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेन में बेहोश पड़े रहे दंपती, अनदेखी पर आरपीएफ इंस्पेक्टर निलंबित

Sat, 16 Dec 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान एक्सप्रेस में सफर के दौरान जहरखुरानी के शिकार बुजुर्ग दंपती अनदेखी करने वाले प्रभारी इंस्पेक्टर को कमांडेंट ने शुक्रवार की शाम निलंबित कर दिया। इंस्पेक्ठर की इस लापरवाही की वजह से ट्रेन सवा घंटे तक जंक्शन पर रुकी रही। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई करना तो दूर, ट्रेन में बेहोश पड़े दंपती को देखने तक नहीं गए।
विज्ञापन

दो दिन पहले दूसरे रूट की ट्रेन किसान एक्सप्रेस मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरी थी। ट्रेन में सफर कर रहे बुजुर्ग विद्याशंकर व उनकी पत्नी धनवंती जहरखुरानी का शिकार हो गई थीं । यात्रियों ने बुजुर्ग दंपती के बेहोश होने की जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी थी। कंट्रोल से आरपीएफ को मैसेज देते हुए बेहोश यात्रियों से मिलने और कार्रवाई का निर्देश दिया था।
आरोप है कि इसके बाद भी प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ट्रेन में बेहोश बुजुर्ग यात्रियों को देखने नहीं पहुंचे। इस कारण ट्रेन करीब सवा घंटे तक जंक्शन पर खड़ी रही। बाद में जीआरपी ने बुजुर्ग दंपती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इससे नाराज लखनऊ परिचालन के अधिकारियों ने आरपीएफ कमांडेंट लखनऊ को प्रकरण से अवगत कराया। जिसे गंभीरता से लेते हुए कमांडेंट ने मामले की जांच कराई। शिकायत सही पाए जाने पर प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत को निलंबित कर दिया। खास बात यह है कि करीब एक माह से आरपीएफ इंस्पेक्टर की कुर्सी खाली चल रही है। कार्रवाई के बाद कमांडेंट ने नए इंस्पेक्टर की तैनाती भी कर दी।
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती के पोते ने लूट की बात से किया इन्कार
जीआरपी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार प्रांत के साहू का रामगढ़ निवासी बुजुर्ग दंपती के पोते विवेक कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमे लूट का जिक्र नहीं है। बेहोश बुजुर्ग दंपती के पास से मिले सामान को भी वह अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें