फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर बीतने के बाद भी नहीं हो सका लरू संपर्क मार्ग का निर्माण

Sun, 07 Oct 2018 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
road shimla
विज्ञापन
साल भर बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका। इसमें बनने वाले सीसीरोड का पैसा दूसरी जगह खर्च कर दिया गया। इससे राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।  कुंडा खनवारी रोड से लरू संपर्क मार्ग के निर्माण का टेंडर वित्तीय वर्ष 2016-17 में हुआ था। इसमें बाजारों में पानी भरने के कारण 350 मीटर सीसीरोड भी बननी थी। इस सडक़ का निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन विभाग ने ठेकेदार को को अग्रिम धनराशि नहीं दी। इसके चलते सड़क का निर्माण अधर में लटका हुआ है। यह सड़क ददौरा, लरू, विकरामपुर बाजार सहित कई गांवों को जोड़ती है। इसके चलते इस गांव के लोग आए दिन रात में परेशान होते रहते हैं। विभाग है कि इसमें खेल करके इसका पैसा दूसरी सडक़ में लगा रहा है। यही नहीं इस सड़क के ठेकेदार का बांड भी पास नहीं किया जा रहा है। इससे आधा दर्जन गांवों के लोग प्रभावित हैं। सडक़ जगह-जगह उखड़ जाने के कारण इस पर पानी भरा हुआ है। आने-जाने वाले लोग इस पानी से होकर गुजरते हैं। दो पहिया वाहन के साथ ही पैदल चलने वाले भी इससे परेशान हो रहे हैं। इस बारे में अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड एक शैलेंद्र कुमार से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें