फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कूलर, न पंखा, पांच महीने में बिजली का बिल आया 26 हजार

Thu, 11 Jan 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की बिलिंग व्यवस्था में मनमानी की जा रही है। जाड़े में बिना कूलर, पंखा चलाए एक एलईडी बल्ब जलाने का भारी भरकम बिल एक उपभोक्ता के लिए मुसीबत बन गया है। पांच महीने में 26 हजार का बिल आने से महिला उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

लच्छीपुर निवासी आशिया बेगम ने पांच माह पहले दरियापुर उपकेंद्र से बिजली का कनेक्शन लिया था। कनेक्शन के 75 दिन बाद बिजली मीटर लगाया गया। जनवरी माह में 26,300 का बिजली आया तो उनके होश उड़ गए।
आरोप है कि एक कमरे के घर में सिर्फ बल्ब ही जलता है। गर्मी न होने के कारण पंखा भी नहीं चलता। इसके बाद भी भारी भरकम बिल भेज दिया गया। महिला ने उपकेंद्र पर शिकायत की है। एसडीओ अखिलेश गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। शिकायत मिली तो जांच के बाद बिल में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें