आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार निवासी राजीव गुप्ता विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्य कर रहा था। मंगलवार को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव घर लाया गया। बुधवार की सुबह शव को घर के दरवाजे के सामने रखकर परिजन अंतिम संस्कार से इनकार कर दिए हैं। मृतक की बड़ी बहन का बयान भी सामने आया है जिसमें 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सरकारी नौकरी की मांग रखी गई है। पुलिस के साथ विद्युत विभाग के जनरल मैनेजर भी मृतक के आवास पर सुबह 8:30 से डेट हैं। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पर परिजन माग पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही है। मृतक के आवास पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। सुरक्षा के लिए आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर भी मौके पर डटे हुए हैं।