फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 09 Jul 2025 11:05 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार निवासी राजीव गुप्ता विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्य कर रहा था। मंगलवार को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव घर लाया गया।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार निवासी राजीव गुप्ता विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्य कर रहा था। मंगलवार को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव घर लाया गया। बुधवार की सुबह शव को घर के दरवाजे के सामने रखकर परिजन अंतिम संस्कार से इनकार कर दिए हैं। मृतक की बड़ी बहन का बयान भी सामने आया है  जिसमें 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता सरकारी नौकरी की मांग रखी गई है। पुलिस के साथ विद्युत विभाग के जनरल मैनेजर भी मृतक के आवास पर सुबह 8:30 से डेट हैं। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पर परिजन माग पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही है। मृतक के आवास पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। सुरक्षा के लिए आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर भी मौके पर डटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें