फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023 : फर्जी मतदान करने आए युवक से भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी की हाथापाई, समर्थकों संग धरने पर बैठीं

Thu, 04 May 2023 06:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नगर पंचायत कुंडा के चुनाव में बृहस्पतिवार दोपहर रानी गिरिजा बालिका इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान करने आए युवक को भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू के दबोचने के बाद हंगामा हो गया। गुत्थमगुत्थी के बीच भाजपा प्रत्याशी और आरोपी युवक से हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन
फर्जी वोटिंग के आरोप में एसडीएम कुंडा के आवास पर धरने पर बैठीं भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत कुंडा के चुनाव में बृहस्पतिवार दोपहर रानी गिरिजा बालिका इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान करने आए युवक को भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू के दबोचने के बाद हंगामा हो गया। गुत्थमगुत्थी के बीच भाजपा प्रत्याशी और आरोपी युवक से हाथापाई भी हुई। प्रशासन के रवैये से नाराज भाजपा प्रत्याशी एसडीएम आवास परिसर में धरने पर बैठ गईं। कुंडा प्रशासन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


नगर पंचायत कुंडा के रानी गिरिजा बालिका इंटर कॉलेज में मतदान चल रहा था। इस बीच वहां भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू अपने मुख्य चुनाव अभिकर्ता विनोद मिश्रा व महेश फौजी के साथ पहुंचीं। सुमन का आरोप है कि वहां करीब 50 की संख्या में जनसत्ता दल प्रत्याशी के समर्थक खड़े होकर फर्जी मतदान करा रहे थे।

मतदान करने जा रहे दो लोगों को उन्होंने फर्जी आधार कार्ड व मतदाता पर्ची के साथ पकड़ लिया। जिससे गुत्थमगुत्थी के बीच भाजपा प्रत्याशी व फर्जी वोट देने आए युवक से हाथापाई भी हुई। मौका पाकर वहां मौजूद लोग तितर बितर हो गए। बजरंग डिग्री कॉलेज के गेट के बगल एक मकान में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। पुलिस उनकी खोजबीन करने लगी।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ :फर्जी वोटिंग के खिलाफ धरने पर बैठीं सुमन साहू। - फोटो : अमर उजाला।
आरोप है कि इसी बीच बाहर मौजूद विरोधी दल के समर्थकों ने महेश फौजी को मारने के लिए दौड़ा लिया। उनकी शिकायत पर एसडीएम सतीश त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। हालांकि मौके पर छानबीन के बाद कुछ नहीं मिला। पुलिस ने मतदान केंद्र के आसपास मौजूद लोगों को खदेड़कर भगाया।

फर्जी मतदान की शिकायत के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने से आक्रोशित भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू समर्थकों संग पौने चार बजे एसडीएम कुंडा सतीश त्रिपाठी के आवास पर धरने पर बैठ गए। भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में अफसरों की लापरवाही से फर्जी वोटिंग होती रही।
विज्ञापन

विरोध करने पर उनके साथ बजरंग डिग्री कॉलेज स्थित मतदान केंद्र के बाहर मारपीट करते हुए ईंट-पत्थर चलाया गया। कुछ लोगों ने साथ में मौजूद महेश फौजी को असलहे दिखाते हुए धमकाए। प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए पदाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया। खबर भेजे जाने तक धरना जारी रहा।

भाजपा प्रत्याशी की ओर से फर्जी मतदान का आरोप लगाने की सूचना दी जाती रही। लगातार उच्च अधिकारी संग वह पुलिस फोर्स के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। मगर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। उनकी लिखित शिकायत शाम पांच बजे तक नहीं मिली थी। उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। - सतीश त्रिपाठी, एसडीएम कुंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें