फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जर्जर सड़क से आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
रानीगंज कैथौला के रायपुर चौराहे से रामपुर बावली रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के रायपुर चौराहे से रामपुर बावली जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क में गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी नजर आती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। यह सड़क रायपुर चौराहे से होते हुए लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग को जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मरम्मत करावाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें