फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कमेटी करेगी कोचिंग सेंटरों व गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए डीएम संजीव रंजन ने निर्देश दिए हैं। इसके लिए एसडीएम, सीओ, बीईओ और प्रधानाचार्यों की कमेटी का गठन किया गया है। अमर उजाला ने जिले में बिना पंजीयन संचालित हो रहे कोचिंग सेंटर और गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सोमवार को गठित जांच समिति में संबंधित तहसील के एसडीएम, सीओ, बीईओ, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रभारी प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है। शिकायत मिलने पर समिति बिना पंजीयन चल रहे कोचिंग संस्थानों व गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच कर आख्या डीआईओएस व बेसिक शिक्षा अधिकारी को देगी। तहसील स्तर पर समिति के अध्यक्ष एसडीएम होंगे। आख्या मिलने पर डीआईओएस और बीएसए कार्रवाई करेंगे।
बीते दिनों अमर उजाला में कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट और बिना पंजीयन की खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए। डीएम संजीव रंजन ने भी कमेटी के गठन के लिए डीआईओएस ओमकार राणा को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें