सीडीओ के औचक निरीक्षण में साधन सहकारी समिति मझिलहा में उर्वरक वितरण में अनियमितता मिलने पर समिति के सचिव को सोमवार को निलंबित कर दिया गया।
सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने छह नवंबर को बी पैक्स समिति मझिलहा का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन में यूरिया 318 बोरी और डीएपी 314 बोरी अंकित की गई थी। जबकि गोदाम में उपलब्ध 39 बोरी डीएपी की मिली। 11 मीट्रिक टन फास्फेटिक खाद की उपलब्धता में भी गड़बड़ी मिली। उर्वरक बिक्री रजिस्टर पर भी अंकन सही नहीं मिला। सीडीओ के निर्देश पर एआर कोऑपरेटिव दवेंद्र वर्मन ने समिति सचिव संदीप कुमार को निलंबित कर दिया।