नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज पुलिस चौकी में तैनात इश्कबाज सिपाही की पिटाई की जांच सीओ सिटी करेंगी। जांच में दोषी मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। सिपाही की जल्द ही शादी भी होने वाली है।
कटरामेदनीगंज पुलिस चौकी में तैनात सिपाही सचिन को सोमवार की शाम बड़नपुर में युवती संग मिलने पर ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा था। यहां तक कि वीडियो भी बनाया था।