किसी के पास फायर तो किसी के पास नहीं है बायोमेडिकल वेस्ट एनओसी, बिना पंजीकरण के भी संचालित हो रहे अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के 48 नर्सिंग होम संचालकों के पास सीएमओ ने नोटिस भेजा है। किसी पंजीकरण नहीं कराया तो किसी ने फायर और बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की एनओसी नहीं है। खामियों को इंगित कर संबंधित संचालकों से तीन दिन के भीतर मांगा गया है। सीएमओ ने साफ कहा है कि जवाब नहीं देने वाले नर्सिंग होम संचालकों पंजीकरण निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
जिले में क्लीनिक और पॉलीक्लीनिक को मिलाकर 134 नर्सिंग होम और हॉस्पिटल का संचालन हो रहा है। इनमें नर्सिंग होम, पालीक्लीनिक और 48 क्लीनिक ऐसे हैं, जिनका नवीनीकरण इस बार नहीं हो पाया है। संचालक ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने पूरे कागजात जमा नहीं कर पाए हैं।
अपर शोध अधिकारी आरजी चौधरी ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर नोटिस भेजा जा चुका है। तीन दिन के अंदर संचालक को सीएमओ आफिस में आकर सभी कागजात दिखाने होंगे। लिखित जवाब भी देना होगा। ऐसा न करने वाले क्लीनिक, नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।