फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारिश को तरसा रहे बादल, हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में इन दिनों उमसभरी गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार दोपहर तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादलों ने डेरा जमाया लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद बादल आगे बढ़ गए। खिली धूप ने गर्मी को और बढ़ा दिया। गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। मौसम विभाग आगामी 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

सोमवार के सापेक्ष मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरवा हवाओं के चलने से पूरे दिन लोग उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। बारिश नहीं होने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि जिले में अभी कुछ दिनों तक उमसभरी गर्मी जारी रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें