फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुरवा हवाओं की दखल से बादलों का डेरा

Thu, 07 Dec 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा हवाओं की दखल से बादलों का डेरा
विज्ञापन

- बूंदाबांदी के साथ हो सकती है बारिश, पिछड़ रही गेहूं की बुवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पुरवा हवाओं की दखल से एक बार फिर मौसम बदला है। बुधवार को दिनभर बादलों ने डेरा जमाए रखा। इससे तापमान में गिरावट आई है और रात में सर्दी बढ़ी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बूंदाबांदी, कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
बादलों की आवाजाही के बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण में नमी का स्तर अधिक और हवाओं की गति सुस्त रही। हवा सामान्य रहने से लोगों को दिन में ठंड से राहत रही, लेकिन तापमान गिरावट के क्रम में रहा।
विज्ञापन



बादलों के डेरा जमाने से सूरज दुबका रहा और लोगों को दिन भर धूप देखने को नहीं मिली। दिसंबर माह के प्रारंभ में ही मौसम में आए इस बदलाव से ठिठुरन वाली ठंड के आसार हैं। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। कृषि वैज्ञानिकों को कहना है कि यदि बारिश होती है तो गेहूं की बुआई से चूके किसानों को परेशानी हो सकती है। अभी गेहूं बुआई के लिए किसानों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक चार से पांच दिन मौसम उठापटक वाला रहेगा। दस दिसंबर के बाद मौसम साफ हो सकता है। फिलहाल आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें