फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लोकसभा चुनाव से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा फेल

Thu, 02 May 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
गौरा ब्लाक क्षेत्र के सेनापुर से पटहटटिया कला जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा फेल
विज्ञापन

गांव की बात तो दूर, शहर की सड़कें नहीं हुईं गड्ढामुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा पूरी तरह फेल हो गया है। शहर और गांव की सड़कों में गड्ढे बने हुए हैं। जिसे भरने के लिए कोई प्रयास भी नहीं किया जा रहा है। सड़कों के गड्ढे भरने के लिए शासन ने 121.35 करोड़ रुपये का बजट दिया था, मगर यह कम पड़ गया है।


लोक निर्माण विभाग और आरईएस से निर्मित सड़कों को लोकसभा चुनाव से पहले गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। 121.35 करोड़ रुपये का बजट जारी करके अविलंब गड्ढों को भरने को कहा था, मगर गांव के सड़कों की बात तो दूर रही, शहर की सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रयागराज -अयोध्या राजमार्ग पर जोगापुर के निकट सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं, कोंहडौर नगर पंचायत से कांधरपुर के रास्ते अमेठी जिले को जोड़ने वाली सड़क पर कदम रखना मुश्किल हो गया है। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। अंतू नगर पंचायत के चतुरपुर से उमरी गांव को जोड़ने वाली सड़क की काली गिट्टियां उखड़ गईं हैं।
विज्ञापन


वर्जन -
जो सड़कें गड्ढामुक्त करने के लिए चिन्हित की गईं थीं, उनमें कार्य करा दिया है, अधिकांश सड़कों पर नए गड्ढे बने हैं, जिन्हें बरसात के पहले भर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- बीएम सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड दो
-

गौरा ब्लाक क्षेत्र के सेनापुर से पटहटटिया कला जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

गौरा ब्लाक क्षेत्र के सेनापुर से पटहटटिया कला जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें