स्थानीय बाबा धाम में सई नदी पर दो करोड़ चालीस लाख की लागत से तैयार 120 मीटर लंबे पैदल पुल का रविवार को जनता के लिए खोल दिया गया। राज्य सेतु निर्माण निगम की देखरेख में सालभर में बनने वाले इस पुल के अप्रोच मार्ग के लिए राज्यसभा सदस्य ने पंद्रह लाख रुपये अपनी निधि से दिए हैं। पैदल पुल का लोकार्पण करने के बाद राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि इसके बनने से क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पैदल पुल का निर्माण होने से सई नदी के दोनों तटों पर रहने वाले ग्रामीण इलाके के विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी। सांसद प्रमोद तिवारी ने सूचना विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।