फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : थाने में बदहवास हाल में पहुंचा चौकीदार बोला- साहब मैने अपने भाई की हत्या कर दी है, सन्न हुई पुलिस

Wed, 24 May 2023 12:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

Crime News : सांगीपुर थाना क्षेत्र के जूही शुकुलपुर निवासी शैलेंद्र तिवारी उर्फ परदेशी थाने का चौकीदार है। उसकी मां माधुरी देवी मनोरोगी है। उसके पिता ज्ञानेंद्र 20 वर्ष पहले संदिग्ध हालत में घर से गायब हो गए थे। माधुरी का छोटा बेटा शैलेश तिवारी उर्फ टिंकू (28) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था।

विज्ञापन
थाने के लॉकअप में बंद भाई की हत्या का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूही शुकुलपुर में सोमवार की रात थाने के चौकीदार ने सगे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला। भाई की नृशंस हत्या के बाद हत्यारोपी चौकीदार खून से सना कपड़ा पहने थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि अपने भाई की हत्या कर दी है। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आननफानन में पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के जूही शुकुलपुर निवासी शैलेंद्र तिवारी उर्फ परदेशी थाने का चौकीदार है। उसकी मां माधुरी देवी मनोरोगी है। उसके पिता ज्ञानेंद्र 20 वर्ष पहले संदिग्ध हालत में घर से गायब हो गए थे।

माधुरी का छोटा बेटा शैलेश तिवारी उर्फ टिंकू (28) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। पड़ोसियों के अनुसार सोमवार की शाम चौकीदार अपनी मनोरोगी मां को मारपीट रहा था। तभी शैलेश पहुंच गया। मां की पिटाई कर रहे भाई का विरोध करने लगा। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बाद में दोनों शांत हो गए।

रात करीब दो बजे शैलेंद्र छत पर सो रहे भाई शैलेश के पास पहुंचा और सो रहे भाई की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने उसे लॉकअप में डालने के बाद थानाध्यक्ष फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मनोरोगी मां से घटना के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ थीं। सांगीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के चाचा भूपेंद्र नाथ तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने शैलेंद्र तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी हिरासत में है।

विज्ञापन

पूरे शरीर पर मिले घाव के निशान मृतक के चेहरे से लेकर शरीर के हर हिस्से में घाव के निशान थे। हत्यार - फोटो : अमर उजाला।

पूरे शरीर पर मिले घाव के निशान

मृतक के चेहरे से लेकर शरीर के हर हिस्से में घाव के निशान थे। हत्यारोपी चौकीदार शैलेंद्र भाई की हत्या करने के बाद शव घसीटते हुए नीचे ले आया। मां को घटना की भनक तक नहीं लगी। शव को बरामदे में छोड़ने के बाद वह शोर शराबा करते हुए बाहर निकला। पड़ोसी के पूछने पर भाई की हत्या की बात बताई।

मैं नहीं मारता तो वह मुझे मारकर बोरे में भरकर फेंक देता

भाई की हत्या करने के आरोपी चौकीदार शैलेंद्र तिवारी लॉकअप में चीखता रहा। बोला कि छोटा भाई शैलेश मां की पिटाई करता था। जब वह विरोध करता था तो उसे मारता पीटता था। धमकी दिया था कि उसकी हत्या करने के बाद बोरे में भरकर फेंक देगा। ग्रामीणों का कहना था कि चौकीदार ही मां की पिटाई करता था। दोनों भाइयों का विवाह नहीं हुआ था। बड़े भाई द्वारा मां को प्रताड़ित करने की खबर मिलने के बाद वह करीब डेढ़ माह पहले घर आया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें