परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को खेल से जोड़ने के लिए अगस्त से अभियान चलेगा। अमर उजाला के नेतृत्व में प्रथम चरण में जुनून खेल का कार्यक्रम 10 विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। बीएसए ने दस कंपोजिट विद्यालयों का चयन करते हुए नोडल शिक्षक नामित किए हैं।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने अमर उजाला के नेतृत्व में खेल गतिविधियों का आयोजन कराने का निर्देश दिया है। जिस पर बीएसए भूपेंद्र सिंह ने जुनून खेल का कार्यक्रम के लिए 10 कंपोजिट विद्यालय चयनित किए हैं। इसमें सदर विकास खंड के कंपोजिट स्कूल गोड़े, कंपोजिट स्कूल नेवादा कला, कंपोजिट स्कूल शंकरगंज, मानधाता के कंपोजिट स्कूल पुरैली, संडवा चंडिका के मिडिल स्कूल कल्यानपुर, मंगरौरा के परशुरामपुर, बेलखरनाथ धाम के कंपोजिट स्कूल सरायगनई, पट्टी ब्लाॅक के मिडिल स्कूल सरायभीमसेन, शिवगढ़ के मिडिल स्कूल जयरामपुर, लक्ष्मणपुर विकास खंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शामिल हैं। इस कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी में खेल शिक्षक राम कुमार सिंह, सुशील सिंह और मंजू सिंह जुटी हैं। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक जगदंबा प्रसाद मिश्र, विश्वनाथ, सुनीता सिंह, सुरेश प्रसाद, प्रतिमा पाल, अजरा बानो, जय प्रकाश सिंह, शकील, पूर्णिमा विश्वकर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बीएसए ने बताया कि जिन स्कूलों में खेल मैदान उपलब्ध है, उन्हीं का चयन किया गया है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं निखरेंगी।