फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योग से होगा स्वस्थ्य एवं समृद्ध भारत का निर्माण

Sun, 29 Oct 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में शहर के किशोरी सदन में रविवार को 25 दिवसीय योग शिविर का रंगारंग समापन हुआ। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। वहीं योग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय युवा प्रभारी रामाशीष ने कहा कि युवा हमारे राष्ट्र की शक्ति हैं। युवा वर्ग इस येाग की संजीवनी को अपनाकर नियमित अभ्यास करेगा तो आने वाली पीढ़ी निश्चित ही स्वस्थ एवं समृद्ध होगी। कहा कि इससे शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह का विकास होता है। सभी को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ्य समाज निर्माण्‍ा की दिशा में कार्य करना चाहिए।  कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम की पत्नी परीरू गौतम, श्यामबाबू खंडेलवाल, डा. आरके सिंह, डा. ममता त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद मंडल के दुर्गेश ने की। इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रताप, दीपक, रवि प्रकाश, प्रतीक, पूनम, कृष्ण कुमार, शालिनी, आकांक्षा, राकेश जगवीर सहित पंाचों तहसील के प्रभारी उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें