क्रिसमस पर्व नजदीक आते ही बच्चों ने तैयारियों का सिलसिला तेज कर दिया है। शहर के एंथोनी इंटरमीडिएट कॉलेज में बालिकाएं नृत्य का रिहर्सल कर रहीं। क्रिसमस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शिक्षक बच्चों को टिप्स दे रहे हैं। कालेज के प्रिंसिपल संतोष कुमार ने बताया कि बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर सकें, इसलिए शिक्षक उन्हें नृत्य का गुर सिखा रहे हैं।