फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बाल शिशु गृह से बच्चा चोरी, हिरासत में महिला कर्मचारी, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Jan 2026 07:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

नगर कोतवाली के दहिलामऊ उत्तरी शुकुलपुर मोहल्ला स्थित बाल शिशु गृह से पांच माह का आयुष चोरी हो गया। शुक्रवार भोर में बच्चा चोरी होने से खलबली मच गई। पुलिस ने हरियाणा की महिला कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
नवजात शिशु, new born baby - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली के दहिलामऊ उत्तरी शुकुलपुर मोहल्ला स्थित बाल शिशु गृह से पांच माह का आयुष चोरी हो गया। शुक्रवार भोर में बच्चा चोरी होने से खलबली मच गई। पुलिस ने हरियाणा की महिला कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

बाबा राम उदित सेवा संस्थान के नाम से शुकुलपुर मोहल्ले संचालित बाल शिशु गृह में 10 वर्ष के बच्चों को सीडब्ल्यूसी से आदेश पर रखा जाता है। बृहस्पतिवार को शिशु गृह में कुल सात बच्चे थे। रात में उनकी देखभाल के लिए महिला कर्मचारी रंजना श्रीवास्तव व रीना की ड्यूटी थी। सभी बच्चों को उनके बिस्तर पर सुलाया गया था।

भोर में बच्चा चोरी होने की सूचना संस्थान के प्रबंधक कमलाकांत शुक्ला ने पुलिस को दी। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अनुपम त्रिपाठी व स्वाट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कर्मचारियों ने बताया कि रात में बाल शिशु गृह के दरवाजे पर ताला लगा था। घटना के बाद भी गेट पर ताला था।

प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दिन भर चली खोजबीन के बाद भी संदिग्ध दशा में गायब बच्चे का कुछ भी पता नहीं चल सका। कोतवाली की महिला पुलिस ने एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

प्रबंधक ने बताया कि आयुष जब एक दिन का था, तब उसे सीडब्ल्यूसी के आदेश पर लाया गया था। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि शिशु गृह से बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे की तलाश चल रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

पहले भी शिशु गृह से भाग चुका है बालक

शुकुलपुर स्थित बाल शिशु गृह से करीब छह साल पहले एक नौ वर्षीय बालक भाग निकला था। काफी खोजबीन के बाद वह प्रयागराज जाते समय पुलिस के हाथ लग गया था।

सीसीटीवी कैमरा है खराब, नहीं मिले सुराग

बाल शिशु गृह के बच्चों व कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए प्रबंधक ने सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है। काफी दिनों से कैमरा खराब चल रहा है। घटना के बाद पुलिस खोजबीन करने लगी तो वर्ष 2021 की गतिविधियां सामने आईं। पुलिस व प्रबंधक भी इस बात को कहते नजर आए कि बच्चा चोरी होने में कर्मचारियों का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें