फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने आए मासूम की टंकी में डूबकर मौत

Sat, 23 Apr 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो
विज्ञापन
मामा की शादी में ननिहाल आए मासूम की खेलते समय पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के भीखीपुर सुरवामिश्रपुर गांव निवासी दीनानाथ सरोज की पत्नी सीमा अपने 3 वर्षीय बेटे गोलू के साथ रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायसेतराय गांव में मायके आई थी। यहां सीमा के भाई अशोक की शादी थी। शादी का कार्यक्रम बीत गया था। घर पर पूजा पाठ चल रहा था। शुक्रवार की शाम गोलू गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच वह गायब हो गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। करीब तीन घंटे बाद घर के पास एक पंम्पिग सेट की टंकी में लोगों ने गोलू का शव देखा। शव देख लोग दंग रह गए। परिजनों ने उसे निकाला और स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटे की मौत से मां सीमा रो रोकर बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें