घर से कुछ दूर बकुलाही नदी में नहाने गया 10 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने उसका शव नदी किनारे झाड़ियों से में देखा तो परिजनों को सूचना दी। बेटे की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मानधाता थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी मो. कल्लन का बेटा मो. राहिल (10) बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में वह डूब गया। बालक के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
शुक्रवार सुबह उसका शव ग्रामीणों ने परसरामपुर के समीप बकुलाही नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। बेटे की मौत से परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक राहिल अपने छह भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि परिजन की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है।