फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दुष्कर्म के दोषी मिले बाल अपचारी को बीस वर्ष का कारावास

Thu, 14 Dec 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिला जज और विशेष न्यायाधीश पॉक्सो आलोक द्विवेदी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी पाने पर बाल अपचारी को बीस वर्ष का कारावास और दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार थाना संग्रामगढ़ में 03 सितंबर 2021 को मुकदमा दर्ज कराया गया था कि दोपहर में उसकी बारह वर्षीया नाबालिग बेटी, बकरी चराने गई थी, तभी किशोर अपचारी ने बुरी नीयत से मौका पाकर उसके साथ दुराचार किया।
साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने जब घर पहुंचकर परिजनों को वाकये की जानकारी दी और परिजन उलाहना देने गए तो उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई । पीड़ित की ओर से विशेष लोक अभियोजक निर्भय सिंह ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें