फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छठ महापर्व कल से, बेल्हा देवी घाट पर गंदगी का अंबार

Wed, 15 Nov 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था का महापर्व छठ पूजा 17 नवंबर से आरंभ है। व्रती महिलाएं और पुरुष 19 नवंबर की शाम को सूर्य को अर्ध्य देंगे। लेकिन, सई नदी के बेल्हा देवी घाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। छठ पर्व पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं के साथ भक्तों की भीड़ बेल्हा देवी स्थित सई नदी घाट जुटती है।
विज्ञापन

नदी की मिट्टी से महिलाएं पूजा के लिए वेदी बनाएंगी और फिर घाट के पास ही विधि विधान से पूजन अर्चन करके डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देंगी। मुख्य छठ पर्व को सिर्फ तीन दिन ही शेष बचे हैं। इसके बावजूद सई नदी के घाट पर साफ-सफाई का काम शुरू नहीं हो सका है। बुधवार को बेल्हा देवी घाट के हर छोर पर गंदगी का अंबार लगा मिला।
पालिथीन, फूल, प्रसाद समेत अन्य सामाग्रियां तट के किनारे बजबजा रहे हैं। शहरों का गंदा पानी भी नाले से सईं नदी में गिराया जा रहा है, जिससे दुर्गंध उठ रही थी। लेकिन, नगर पालिका ने सफाई को लेकर चुप्पी साध रखी है। ऐसे में श्रद्धालुओं को भारी गंदगी और अव्यवस्था के बीच भगवान सूर्य को अर्ध्य देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें