फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : चेहल्लुम के जुलूस मे गूंजीं या अली या हुसैन की सदाएं, शहर में लगा रहा भीषण जाम

Sun, 18 Sep 2022 11:49 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

खुशखुवापुर, सिप्तैन रोड, अजीत नगर, नया माल गोदाम रोड से निकले मातमी जुलूस में अखाड़ों के जांबाज जगह-जगह करतब दिखा रहे थे।
विज्ञापन
चेहल्लुम पर इमामबाड़े से चौक में निकले जुलूस में मातम करते लोग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच चेहल्लुम का जुलूस शान-ओ-शौकत के साथ निकला। जंजीरी मातम के बीच या अली या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए जुलूस करबला शरीफ पहुंचा। जुलस के बाद शहर में जाम की समस्या बनी रही।

विज्ञापन



खुशखुवापुर, सिप्तैन रोड, अजीत नगर, नया माल गोदाम रोड से निकले मातमी जुलूस में अखाड़ों के जांबाज जगह-जगह करतब दिखा रहे थे। चेहल्लुम का जुलूस भंगवाचुंगी, निर्मल तिराहा, पंजाबी मार्केट होते हुए चौक घंटाघर पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग बड़े इमामबाड़े पर पहुंचकर गम का इजहार किया। मातमी माहौल में जुलूस सदर चौराहे से होते हुए चिलबिला जाकर समाप्त हुआ।


मातमी जुलूस में शामिल बच्चे जंजीरी मातम करते हुए चल रहे थे। जुलूस में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हैदर अली, इरशाद सिद्दीकी, मेराजखान, शकील अहमद,आबिद रजा, इजहार हुसैन, अशफाक, इकबाल, बरकत अली समेत अन्य लोग शामिल रहे। अंजुमन आशिकाने रसूल एवं अंजुमन रजाए हुसैन जुलूस का नेतृत्व कर रहा था।
विज्ञापन



करबला में पहुंचे जुलूस से शहर में जाम लगा रहा। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व पीएसी भी साथ चल रही थी। एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार व सीओ सिटी सुबोध गौतम मकंद्रूगंज पुलिस चौकी पर बैठकर जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें