फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बदला गांव का नाम अब कृपालु धाम मनगढ़ बनी पहचान

Wed, 24 May 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश - विदेश से भक्तिधाम मनगढ़ आते हैं दर्शनार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जगद्गुरु कृपालुजी महाराज की जन्मस्थली मनगढ़ गांव को अब कृपालु धाम मनगढ़ नाम से जाना जाएगा। नाम बदलने से भक्तों के साथ ही जनपद के लोगों में खुशी का माहौल है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव सुधीर गर्ग ने संयुक्त निदेशक राजकीय मुद्रणालय को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जगद्गुरु कृपालुजी महाराज द्वारा स्थापित भक्तिधाम मनगढ़ में देश के अलग-अलग प्रांतों के अलावा विदेशी भक्तों का बराबर आना जाना लगा रहता है। यह कृपालु महाराज की जन्मस्थली भी है और उनके गोलोकवासी होने के बाद भी भक्तों का लगाव इसमें बरकरार है। जनप्रतिनिधि भी लगातार मनगढ़ का नाम महाराज के नाम से करने की मांग कर रहे थे। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने भी लोगों की मांग को देखते हुए शासन को पत्र भेजा था। मनगढ़ का नाम बदलते हुए अपर मुख्य सचिव सुनील गर्ग ने राजस्व विभाग को पत्र भेजकर कृपालु धाम मनगढ़ करने का आदेश जारी किया है। मनगढ़ का नाम बदलने को लेकर कौशांबी सांसद विनोद सोनकर का कहना है कि 5 अगस्त 2022 को गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर पत्र दिया था। फिलहाल नाम बदलने से क्षेत्र के लोगों के साथ ही भक्तों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें