फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चुनौती: अधिवक्ता व बेलदार का घर खंगाल ले गए चोर

Sat, 16 Dec 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रानीगंज में चोरी की घटना के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
ठंड के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने बृहस्पतिवार की रात दो घर खंगाले। शहर में अधिवक्ता व रानीगंज क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के बेलदार के मकान से चोर लाखों रुपये के जेवरात व रुपये समेट ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई, लेकिन फील्ड यूनिट ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। चोरी की वारदातों ग्रामीणों में खौफ है।
विज्ञापन

शहर के बलीपुर निवासी अधिवक्ता रवींद्र कुमार दुबे अपनी मां के निधन पर आयोजित तेरही कार्यक्रम के लिए 14 दिसंबर को पैतृक घर प्रजापतिपुर गए थे। इस बीच चोर बंद मकान का ताला तोड़कर पायल, मांग टीका समेत करीब पांच लाख के जेवरात व 20 हजार रुपये चुरा ले गए। शुक्रवार को लौटने पर उन्हें घटना जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंचे शहर कोतवाल फील्ड यूनिट टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
रानीगंज के सरायसुल्तानी निवासी लालचंद्र यादव लोक निर्माण विभाग का बेलदार है। उसका लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिरकुट्टी चौराहे के पास मकान है। बृहस्पतिवार की रात छत के रास्ते चोर घर में घुसे और आलमारी से 45 हजार रुपये व आभूषण चुराकर भाग निकले। इसकी किसी को भनक नहीं लगी। शुक्रवार की सुबह चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

शेखूपुर निवासी विमलेश शर्मा अपना इलाज कराने मुंबई गई थी। मकान में चोरी के भय से वह जेवरात पशुशाला में जमीन के नीचे दबा दिए थे, इसकी जानकारी बेटे राहुल व बहू आंचल को भी नहीं थी। किसी ने पशुशाला में मिट्टी के नीचे दबाए गए करीब नौ लाख रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौटी और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। प्रभारी एसओ शशिकांत यादव ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें