फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 50 बीघे में बनेगा सीमेंट कारखाना, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगरौरा विकास खंड के कोहंडौर बाजार के निकट 50 बीघे में जल्द ही कनोडिया सीमेंट का कारखाना खुलने जा रहा है। जमीन की खरीद हो चुकी है, जल्द ही सीमांकन का कार्य प्रारंभ होगा। सीमेंट कारखाना स्थापित होने से जिले के लगभग तीन सौ लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन




जिले में निवेश करने के लिए आवेदन करने वाले उद्यमी अब धरातल पर कार्य करने की तैयारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन के जमीन उपलब्ध कराने से हाथ खड़ा करने पर कनोडिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने कोहंडौर के निकट सीमेंट कारखाना लगाने के लिए 50 बीघे जमीन की रजिस्ट्री करा लिया है। जल्द ही इस जमीन का सीमांकन का कार्य प्रारंभ होने वाला है। कनोडिया ने जिले में 425.75 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। जिला प्रशासन ने पहले निवेशकों को जमीन मुहैया कराने को कहा था। मगर औद्योगिक क्षेत्र सुखपालनगर में जगह न होने और संसारपुर में सीमांकन के कार्य पर ब्रेक लगने से निवेशक अब स्वयं की जमीन खरीदकर कारखाना लगाने की तैयारी कर रहे हैं। कनोडिया सीमेंट कारखाना स्थापित होने से जिले के लगभग तीन सौ बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कनोडिया कंपनी ने जमीन की रजिस्ट्री करा लिया है, जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें