सीडीओ डॉ. राममोहन मीना की अध्यक्षता में बुधवार शाम को विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। स्वास्थ्य योजनाओं की खराब प्रगति पर सख्त रुख अख्तियार किया। संस्थागत प्रसव की समीक्षा में सीएचसी संडवा चन्द्रिका की स्थिति खराब पाए जाने पर संबंधित चिकित्साधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की समीक्षा में लालगंज, सांगीपुर एवं पीएचसी सुखपालनगर की प्रगति खराब पाए जाने पर सीडीओ ने संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भुगतान की प्रगति में तत्काल सुधार लाया जाए, ताकि लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से मिल सके। आभा आईडी की समीक्षा में प्रतापगढ़ अर्बन की प्रगति खराब मिलने पर सीडीओ ने अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर को कड़ी फटकार लगाई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. ए.एन. प्रसाद मौजूद रहे।