फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मवेशी चोरों ने सुवंसा चेयरमैन पर चलाए पत्थर, झोंका फायर

Fri, 30 Aug 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के कैलीडीह गांव में बुधवार देर रात मवेशी चोरों ने पीछा करने पर सुवंसा के चेयरमैन की बोलेरो पर पथराव व फायरिंग की। हमले में चेयरमैन बच गए। पुलिस के पहुंचने पर मवेशी चोर जौनपुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन




कैलीडीह में भैंस चुराने पिकअप से पहुंचे मवेशी चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पिकअप सवार चोर सुवंसा की ओर भागे। नगर पंचायत अध्यक्ष सुवंसा वेद प्रकाश भी शोर शराबा सुनकर मोड़ पर रुक गए। ग्रामीणों से जानकारी के बाद चेयरमैन ने बदमाशों के वाहन का पीछा कर लिया। वह मुंगरा बादशाहपुर की ओर भागने लगे।



बदमाशों ने पीछा कर रहे चेयरमैन के वाहन पर पथराव करने के साथ ही फायरिंग भी की। जिससे बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को आता देख बदमाश जौनपुर की ओर भाग निकले। सुवंसा चौकी प्रभारी शेषनाथ यादव ने बताया कि मवेशी चोरों ने चेयरमैन के वाहन पर पथराव किया था। फायरिंग नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें