फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कैटरर्स कारोबारी को जीएसटी में जमा करने होंगे छह लाख रुपये

Sat, 13 Jan 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की टीम द्वारा प्रतापगढ़ के मानिकपुर में बृहस्पतिवार को की गई कार्रवाई के दौरान कैटरर्स कारोबारी के यहां तमाम गड़बड़ियां उजागर हुई।
विज्ञापन

यहां जांच प्रक्रिया पूरी होने और तमाम फाइलों को देखने के बाद अब संबंधित कारोबारी को जीएसटी में छह लाख रुपये जमा करने होंगे। शुक्रवार को कारोबारी सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पहुंचा भी, लेकिन वहां अफसरों की बैठक होने की वजह से अब 17 जनवरी तक उसे छह लाख रुपये जमा करने होंगे।
दरअसल विभागीय टीम ने मानिकपुर के एक बड़े कैटरर्स के लिए जीएसटी चोरी की सूचना मिलने पर छापा मारा था। डीसी अरुणेश कुमार के नेतृत्व में चली कार्रवाई के दौरान वहां तमाम फाइलों आदि को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार तक सभी फाइलों एवं अभिलेखों की जांच से वहां तमाम गड़बड़ी उजागर हुई। ज्वाइंट कमिश्नर एके सिंह ने बताया कि सबंधित व्यापारी से तकरीबन छह लाख रुपये की रिकवरी की जानी है। व्यापारी से कहा गया है कि 17 तक वह धनराशि जमा कर दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें