एसडीएम आवास पर शनिवार को आत्मदाह का प्रयास करने वाले वृद्ध के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जमीन पर हो रहे कब्जा से अधिकारियों के दर पर चक्कर लगाते हुए परेशान होकर संग्रामगढ़ के जयचंद्रपुर निवासी किसान देशराज सिंह (70) ने शनिवार को चार बजे एसडीएम आवास पर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। जिसे सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह माचिस छीनकर बचा लिया था। एसडीएम के सुरक्षा कर्मी अश्वनी मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने देशराज सिंह के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित वृद्ध ने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन अभी तक उसके विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज नही किया गया है, जबकि एसडीएम ने त्वररित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।