फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीन लाख रुपये की खाद बेचने वाले सचिव पर गबन का मुकदमा

Wed, 16 Aug 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव को लगभग 63 माह से वेतन नहीं मिला है
विज्ञापन

मकूनपुर। कोहंड़ौर पुलिस ने साधन सहकारी समिति के सचिव पर लगभग तीन लाख रुपये की खाद बेचने के मामले में गबन का मुकदमा दर्ज किया है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निर्भय का पुरवा गांव के जीएस चौबे सहकारी समिति गहड़ौली में सचिव हैं। लगभग तीन लाख रुपये की खाद बिक्री का धन सरकारी खजाने में न जमा कर पाने के कारण पट्टी के जिला सहकारी अधिकारी उमाकांत कुशवाहा ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी सचिव को लगभग 63 माह से वेतन नहीं मिला है। कोहंड़ौर एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी का लगभग 11 लाख रुपये वेतन रुका है। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें