अंतू थाना क्षेत्र की उमरी निवासी सविता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी 11 मई 2018 को सुल्तानपुर जनपद के कुड़वार पहडोली गांव के हृदय राम के साथ हुई थी। शादी के 2 माह बाद ही ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर उसे पेड़ से बांध दिया।
पति उमरी रेलवे फाटक के पास 25 जुलाई को छोड़कर चला गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति हृदय राम, सास राजमती, ससुर बीपत, जेठ रामअवतार, जेठानी केसा देवी, ननद अंतिमा, प्रतिमा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
...
ताश खेलने से मना करने पर सास-बहू को पीटा, मुकदमा
अंतू थाना क्षेत्र के डंडवा की पूजा बनवासी ( 37) ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि 30 जुलाई को गांव के ही महेश, प्रिंस व गुड्डा घर पर देवरानी के साथ ताश खेल रहे थे। ताश खेलने से मना करने पर उन लोगों ने उसे व उसकी सास को पीटा। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
...
एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
अंतू थाना क्षेत्र के कोलबजर डीह गांव निवासी महेंद्र वर्मा के घर में एक जुलाई को घुसकर पड़ोसी बलवंत सिंह और राजेंद्र ने चोरी की। आहट पाकर महेंद्र की मां भाना देवी जाग गईं। उसने बलवंत सिंह को पकड़ लिया।
शिकायत के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। पीड़ित ने एडीजी प्रयागराज से गुहार लगाई। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी सतपाल अंतिल ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने बलवंत तथा राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।