फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूरे परिवार को नशीला लड्डू खिलाकर लूटपाट के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रह दोष दूर करने के बहाने एक ही परिवार के छह लोगों को जहरखुरानी का शिकार बनाने के मामले में पुलिस ने दो लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना की सूचना पर दिल्ली से आए बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शिकार हुए सभी लोगों का अभी उपचार चल रहा है। डाॅक्टरों ने हालत में सुधार बताया है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के गरीबपुर गांव में बुधवार को हुई घटना में पीड़ित परिवार के बड़े बेटे राम करन पुत्र शिव मूरत की तहरीर पर महेशगंज पुलिस ने घनश्याम और उसके भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार के सभी लोग अभी मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ में भर्ती है। एसओ महेशगंज प्रमोद सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, बहुत जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें