अवैध रूप से पटाखा डंप करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
कुंडा कोतवाली में तैनात दरोगा अरूण कुमार सिंह ने बरई नहर के किनारे से साजिद को भारी मात्रा में पटाखा के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसआई अंकित तिवारी ने साहिद निवासी चिकवन टोला को पटाखा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि दोनों भाई हैं। ये लोग त्योहारों के मद्देनजर पटाखा डंप कर रहे थे।