फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: युवक की पिटाई में पूर्व विधायक के भाई समेत पांच पर मुकदमा

Mon, 30 Oct 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज। बभनमई बाजार से सब्जी खरीदने गए युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी शाश्वत त्रिपाठी उर्फ सुबोध 26 अक्तूबर को बभनमई सब्जी लेने गया था। उसका आरोप है कि इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक के भाई अजय ओझा, शिवनारायण ओझा, अनूप तिवारी, तनु , अनिकेत ओझा व तीन अज्ञात लोगों ने स्कार्पियो से उतरकर हॉकी व डंडे से पीटा। घटना के बाद पुलिस मामले की लीपापोती कर रही थी। पीड़ित ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में भी शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें