फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नर्स के खुदकुशी मामले में आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो वायरल करने की धमकी देने से परेशान नर्स ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर दी थी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर के तेलिया तिराहे पर शनिवार की रात नर्स ने फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन

कोहड़ौर के गहड़ौली निवासी बीनू जेएनएम का कोर्स करने के बाद पुराने महिला अस्पताल के सामने स्थित एक नर्सिंग होम में नर्स थी। परिजनों ने कुछ दिनों पहले उसकी शादी भी तय कर दी थी। शादी तय होते ही लीलापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज का रहने वाला दीपक उर्फ जैश यादव पुरानी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस के अनुसार पढ़ाई के दौरान बीनू की दीपक से जान पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे से बात करते थे। इस दौरान दीपक ने झांसा देकर बीनू की फोटो खींच ली थी। यहां तक कि आरोपी युवक ने मंगेतर के परिजनों को भी कुछ तस्वीरें दिखाई थीं। इस धमकी से बीनू परेशान रहती थी। शनिवार की रात बीनू ने सुसाइड नोट लिखकर कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। रविवार की सुबह परिजनों व पुलिस को जानकारी हो सकी। इस मामले में मृतका के भाई अमृतलाल की तहरीर पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें